ज्योतिर्विदपंंडित दिवाकर त्रिपाठी, दिसम्बर 24 -- मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2025 पारिवारिक दृष्टिकोण से नकारात्मक प्रभाव वाला था। स्वास्थ्य की दृष्टि से तनाव वाला था। मनोबल में कमी बनी रही । विचारों में नकारात्मकता बनी रही। सीने की तकलीफ हृदय रोग घबराहट इत्यादि के कारण तनाव बना रहा। हालांकि पराक्रम एवं संतान पक्ष में मजबूती रही। वहीं पर 2026 के आरंभ में ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो देवगुरु बृहस्पति राशि पर ही गोचर कर रहे हैं एवं सप्तम भाव में सूर्य बुध मंगल शुक्र का चतुर्ग्रही योग बन रहा है साथ ही साथ सूर्य, बुध, मंगल तथा शुक्र पर शनि की दृष्टि के साथ साथ केतु की दृष्टि भी है। परिणाम स्वरुप स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो तुलनात्मक रूप से काफी सुधार देखने को मिलेगा।हेल्थ कैसी रहेगी मिथुन राशि की 2026 में मनोबल में सकारा...