नई दिल्ली, जनवरी 10 -- साउथ अफ्रीका की ऑलरांडर नदीन डी क्लर्क ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने गेंद और बल्ले से छाप छोड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा क्लर्क ने 26 रन देकर चार विकेट लेने के बाद शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में 155 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 63 रन जुटाए, जिसमें सात चौके और दो सिक्स हैं। आरसीबी को आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी। ऐसे में क्लर्क ने दो चौके और दो छक्के लगाकर आरसीबी को जीत की दहलीज पार कराई। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। हालांकि, क्लर्क ने मुंबई के जबड़े से जीत छीनने के बाद एक कड़वा सच कबूल किया।'मैं लकी थी कि कुछ मौके...' क्लर्क ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल करने क...