चेन्नई, फरवरी 2 -- साउथ के सुपरस्टार जोसेफ विजय ने सियासत में एंट्री मार ली है। उनकी किसी सुपरहिट फिल्म की बंपर ओपनिंग की तरह आज शुक्रवार का दिन भी उनके फैंस के लिए एक ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है। जोसेफ विजय के फैंस उन्हें प्यार से थलापति विजय के नाम से पुकारते हैं। विजय ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अपनी पार्टी 'तमिझागा वेत्री कड़गम' का ऐलान किया है, मगर उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अपनी शुरुआत करेगी। साउथ की सियासत की बात करें तो यहां किसी सुपरस्टार की एंट्री नई बात नहीं है। विजय से पहले भी कई सुपरस्टार ने दक्षिण भारत की राजनीति में अपना हाथ आजमाया। एनटीआर से लेकर रजनीकांत तक और जयललिता से लेकर कमल हासन तक, ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने राजनीति में अपनी किस्मत को टटोला। अब एक्टर विजय की बारी है। देखन...