नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 2 -- दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोन में वार्ड समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के साथ स्थायी समिति के दो रिक्त पदों के चुनाव आज सोमवार को होंगे। निगम मुख्यालय में स्थित ए ब्लॉक में सुबह 10 से शाम 4 बजे के दौरान चुनाव होंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवारों ने 27 मई को निगम सचिव कार्यालय में जाकर नामांकन दाकिल किया था। तीन जोन की वार्ड समिति में उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय है। इसमें सिटी सदर पहाड़गंज जोन, करोल बाग जोन और केशवपुरम जोन शामिल हैं। सिटी सदर पहाड़गंज जोन और करोल बाग जोन की वार्ड समिति में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की और केशवपुरम जोन की वार्ड समिति में भाजपा के उम्मीदवारों निर्विरोध जीत तय है। इसका कारण है कि इन तीनों जोन में भाजपा और 'आप' ने अपने उम्मीदवारों को नहीं उतारा है। भाजपा और इंद्रप्रस्थ विक...