नई दिल्ली। राहुल मानव, अप्रैल 26 -- दिल्ली नगर निगम की सत्ता में ढाई साल बाद वापसी करने वाली भाजपा के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। इनमें सबसे बड़ी चुनौती स्थायी समिति का गठन और कूड़े के लिए संपत्ति कर के साथ लगाए गए उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) को वापस लेना है। महापौर पद संभालने के बाद राजा इकबाल सिंह ने इन अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका समाधान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एक महीने में स्थायी समिति का गठन करेंगे। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यूजर चार्ज को वापस लेने के वादे को भी उन्होंने दोहराया है। महापौर ने निगम की प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने और बदहाल पार्कों की स्थिति सुधारने पर भी जोर दिया। मानसून में लोगों को जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नालियों की सफाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने की बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.