राहुल मानव, मई 28 -- दिल्ली नगर निगम के सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पद के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किए गए। इस चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों को उतारा है। भाजपा ने जहां पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी से पार्षद सत्या शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने बदरपुर के जैतपुर से पार्षद हेमा वोहरा को उतारा है। भाजपा उम्मीदवार सत्या शर्मा चौथी बार निगम में पार्षद बनी हैं। लगातार तीन बार उस्मानपुर वार्ड से पार्षद रहने के बाद उन्होंने साल 2022 से गौतमपुरी वार्ड से पार्षद चुनाव जीता था। उधर आम आदमी पार्टी ने हेमा वोहरा को स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। वह साल 2012 में अन्ना आंदोलन के समय आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी रही हैं। रिक्त सदस्य पदों के लिए चुनाव तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.