राहुल मानव, दिसम्बर 6 -- दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी ने एक बड़ा फैसला लिया है। एमसीडी अब यूनिक संपत्ति पहचान कोड (यूपिक) को आधार से जोड़ेगा। एक खास मकसद से एमसीडी यह काम करने जा रहा है। इसके लिए निगम प्रशासन को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) से अनुमति मिल गई है। अब निगम के सभी करदाताओं के आधार कार्ड को यूपीक के साथ, जो संपत्ति कर की आईडी होती है, उसे जोड़ेगा।क्या है मकसद? निगम अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था को निगम इसलिए लागू कर रहा है। जिससे लोग अपने आधार कार्ड के उपयोग से निगम की वेबसाइट में अपना संपत्ति कर को जमा करा सकें।संपत्तियों का होगा सर्वे इसके अतिरिक्त निगम दिल्ली भर में सभी संपत्तियों का सर्वे भी करेगा। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि संपत्ति के मालिक ने यदि रेंट के लिए संपत्ति दी है और वह इसका संपत्ति कर नहीं जमा करत...