नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली नगर निगम ने मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को भी ड्यूटी करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि इन कर्मचारियों को एक नवंबर के बाद समान संख्या में कंपनसेटरी लीव दिया जाएगा। लगातार हो रही बारिश के कारण मच्छरों के प्रजनन को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सितंबर के अंत तक वीकेंड में भी काम करेंगे। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 6 से 31 सितंबर तक मच्छर जनित रोग नियंत्रण में लगे सभी कर्मचारियों के लिए शनिवार और रविवार को कार्य दिवस माना जाएगा। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी, महामारी विज्ञानी, कीट विज्ञानी और सहायक चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। ...