नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से कल 9 सितंबर 2025 को नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी कल दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। राउंड 2 रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान करने का समय 9 सितंबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग का शेड्यूल- 1. राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट- 9 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक) 2. राउंड 2 के लिए शुल्क भुगतान- 9 सितंबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक) 3. राउंड 2 चाॅइस फिलिंग- 9 सितंबर 2025 (रात 11:55 बजे तक) 4. राउंड 2 चाॅइस लाॅकिंग- 9 सितंबर 2025 (शाम 4 बजे) से 9 सितंबर 2025 (रात 11:55 बजे तक) 5. राउंड 2 सीट प्रोसेसिंग- 10 से 11 सितंबर 2025 6. रा...