वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 6 -- गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 वर्ष से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र का मामला खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा मोबाइल से छात्र के पिता से संपर्क किया गया। दारोगा पिता ने तीन बार अलग-अलग समय दिया। सोमवार को उन्होंने आने का वादा किया था। इसके बावजूद नहीं आए। अब कॉलेज प्रशासन उन्हें रजिस्टर्ड डाक से चेतावनी पत्र देने का फैसला किया है। रजिस्टर्ड पत्र में उन्हें मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होने के लिए सात दिन की मियाद दी जाएगी। उधर, कॉलेज की एकेडमिक कमेटी ने छात्र को भी नोटिस देने का फैसला किया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2014 बैच का एक छात्र 11 वर्ष से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसने सिर्फ एक बार एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। इस दौरान प्रथम वर्ष के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.