इंदौर, फरवरी 16 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए की छात्रा की हत्या के बाद आरोपी छात्र पीयूष की मानसिक स्थिति असामान्य होती चली गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के बाद भी वह छात्रा को भूल नहीं पा रहा था और उसकी आत्मा से बात करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेने लगा। हत्या के बाद वह मुंबई पहुंचा और वहां उसने यूट्यूब पर आत्मा से संपर्क करने के तरीके खोजकर सुनसान जगह पर टोना-टोटका भी किया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने छात्रा के मरने के बाद भी उसके शव के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। आरोपी पीयूष धामनोदिया द्वारकापुरी थाना पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान कई बार भावुक होकर रोने लगा और मृत छात्रा से बात कराने की जिद करता रहा। पुलिस ने उसे समझाया कि छात्रा की मौत हो चुकी है और अब कुछ संभव नहीं है। इसके बाद उसने हत्या करने की बात स...