नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की धमाकेदार फिल्म 'मस्ती 4' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। साल 2004 में फिल्म 'मस्ती' के बाद से इस फ्रेंचाइजी का अब चौथा पार्ट आ गया है। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर इसने शानदार कमाई की है। वहीं, इसके दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 'मस्ती 4' ने वीकेंड पर कितना कमाया।वीकेंड पर क्या रहा 'मस्ती 4' के बॉक्स ऑफिस का हाल डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं। ऐसे में अब हर किसी को 'मस्ती 4' के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद इसके दूसरे दिन की कमाई जानने का इंतजार है। ओपनिंग ...