नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान, व्रत और दान का बड़ा महत्व बताया गया है, जबकि रात में माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। हर साल यह तिथि मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर आती है। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर रवि योग का संयोग बन रहा है, हालांकि भद्रा भी उसी दिन रहेगी। आइए जानते हैं, मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 की सही डेट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त. मार्गशीर्ष पूर्णिमा की डेट- दृक पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर 2025 गुरुवार सुबह 8:37 बजे शुरू होगी और 5 दिसंबर शुक्रवार सुबह 4:43 बजे तक रहेगी। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को है। रवि योग बनेगा- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन रवि योग भी बन रहा है। रवि योग का सम...