नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- Margashirsha amavasya: इस साल तिथियों की घटने-बढ़ने के कारण दो दिन अमावस्या मनाई जा रही है। मार्गशीर्ष अमावस्या पर कृष्ण पूजा करना बहुत उत्तम रहता है। इस दिन स्नान और दान का भी बहुत अधिक महत्व है। पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इस साल अमावस्या तिथि 19 नवंबर 2025 को सुबह 9:43 बजे से शुरू होगी। अमावस्या तिथि 20 नवंबर 2025, दोपहर 12:16 बजे तक समाप्त होगी। इस दिन स्नान और दान का शुभ समय मुहूर्त 20 नवंबर 2025 को सुबह 6:48 बजे तक है। इस दिन धन लाभ के उपाय भी किए जाते हैं और पितरों के लिए भी तर्पण किया जाता है। अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से पितर खुश होते हैं और खुश होकर आशीर्वाद देकर जाते हैं। इसलिए अमावस्या तिथि पर पितरों के लिए तर्पण और दान करना बहुत शुभ माना जाता है, क्यो...