नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में पावर-पैक्ड परफॉरमेंस और 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज के साथ रानी की 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। 'मर्दानी 3' की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन बाद में इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब 'मर्दानी 3' के रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन कितना कमा डाला।10वें दिन 'मर्दानी 3' ने छापे इतने करोड़ 'मर्दानी 3' फिल्म में हर कोई रानी मुखर्जी की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। फिल्म की दमदार कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स से भी इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। व...