समीर उपाध्याय ज्योतिर्विद्, अप्रैल 22 -- आजकल मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गोचर कर रहा है, जिसमें यह 07 जून, 2025 सुबह 02.28 बजे तक रहेगा। इसके बाद सिंह राशि में मंगल का गोचर 9 जून 2025 दिन सोमवार को रात में 9:09 बजे से होगा और इस राशि में मंगल 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 6:09 बजे तक रहेंगे। इसके बाद मंगल कन्या राशि में आएंगे। 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 6:09 बजे से 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को रात में 10:01 तक गुरु कन्या राशि में रहेंगे। तत्पश्चात तुला राशि में।मंगल के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव विभिन्न राशियों पर इस प्रकार रहेगा: मेष: मिश्रित सफलता। कुछ चल- अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ी चिंता देगा। वृष: पराक्रम बढ़ेगा। निवास या कार्य स्थल में परिवर्तन। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के साथ तरक्की के...