नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Makar Sankranti 2026 Date : भारत के सबसे प्रमुख और आस्था के पर्वों में से एक 'मकर संक्रांति' को लेकर इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के बीच तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। ज्योतिषीय गणनाओं और प्रमुख विद्वानों व आध्यात्मिक गुरुओं के अनुसार, साल 2026 में मकर संक्रांति का पुनीत पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।15 जनवरी को ही क्यों है मकर संक्रांति? आमतौर पर यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार ग्रहों की स्थिति कुछ अलग है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2026 की रात 9:19 बजे मकर राशि (उत्तरायण) में प्रवेश करेंगे। चूंकि सूर्य का राशि परिवर्तन रात में हो रहा है, इसलिए 'उदयातिथि' के सिद्धांत के अनुसार, संक्रांति का स्नान, दान और उत्सव 15 जनवरी को करना ही शास्त्रसम्मत और फलदायी माना गया है। इसके अलावा, 14 जनवरी को '...