नई दिल्ली, जनवरी 13 -- Makar Sankranti : सूर्य जिस दिन धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है। इसे सूर्य का उत्तरायण होना भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसी दिन से शुभ कामों की शुरुआत होती है, इसलिए मकर संक्रांति पर स्नान, पूजा और दान का खास महत्व होता है। साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन सूर्य दोपहर 3:13 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय से मकर संक्रांति का पुण्य काल शुरू माना जाता है। दोपहर 3:13 बजे से सूर्यास्त तक का समय स्नान और दान के लिए अच्छा माना जाता है। मकर संक्रांति पर स्नान क्यों करते हैं- मकर संक्रांति के दिन स्नान को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं। अगर नदी में स्नान करना संभव न हो, तो ...