नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Mahnar Assembly Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महनार विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। राजद के रविंद्र सिंह और जदयू के उमेश सिंह कुशवाहा के बीच हार-जीत का सीधा मुकाबला है। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद बीना सिंह ने उमेश सिंह कुशवाहा को लगभग 7,947 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार बीना सिंह की जगह राजद ने रविंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उमेश कुशवाहा इस बार फिर जदयू की तरफ से चुनावी मैदान में हैं। Mahnar Assembly Seat Result 2025: 2020 में कुल 3,03,945 मतदाताओं वाले महनार क्षेत्र में राजद को 37.34% वोट मिले थे, जबकि जदयू को 32.54% वोट मिले थे। राजनैतिक इतिहास में यह सीट समाजवादी विचारधारा वाले दलों का गढ़ रही है। 2015 में उमेश सिंह कुशवाहा ने यहां...