नई दिल्ली, फरवरी 23 -- महाशिवरात्रि पर भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं और उपवास करने का संकल्प लेते हैं। इस दिन को भारत के अलग-अलग कोने में बेहद धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन जो लोग व्रत रखते हैं वह फलाहारी चीजों को खा सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग व्रत में एक समय पर सात्विक खाना भी खाते हैं। अगर आप व्रत में फलाहारी चीजों को खाते हैं तो इस बार अपने लिए कच्चे केले से कटलेट बनाएं। व्रत वाले ये कटलेट स्वाद में तो अच्छे होते ही हैं, साथ ही इन्हें खाकर आप तुरंत एनर्जेटिक महसूस कर सकती हैं। कच्चे केले से बने कटलेट लो कैलोरी स्नैक्स है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसे आप चटनी या दही के साथ खा सकते हैं, इसके अलावा चाय के साथ भी खा सकते हैं। यहां सीखिए बनाने का तरीका-कच्चे केले से कटलेट बनाने के लिए आपको चाहिए- 3 कच्चे केले 2 मीडिय...