नई दिल्ली, फरवरी 15 -- सनातन धर्म में देवों के देव महादेव की पूजा का खास महत्व होता है और महाशिवरात्रि के खास दिन पर भगवान शिव की पूजा में हर कोई लीन होता है। मान्यता है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भोले बाबा के भक्त व्रत करते हैं और विधि के अनुसार शिवलिंग पर दूध-जल चढ़ाकर उनकी अराधना करते हैं। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में मंत्रों का जाप गूंजेगा और लोग त्रिदेव की पूजा में लीन रहेंगे। प्रियजनों और खास लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई देने के लिए कुछ मंत्र भेजना चाहते हैं, तो हम यहां भगवान शिव के 5 सबसे शक्तिशाली मंत्र शेयर करने जा रहे हैं। आप इनमें से कोई चुन सकते हैं और उसके साथ महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दें।भगवान शिव के 5 खास मंत्र- 1. शिव ...