नई दिल्ली, फरवरी 14 -- Mahashivratri 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को भगवान शिव की सबसे पवित्र पूजा और उपासना का दिन माना जाता है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी (रविवार) को है। भक्त इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करते हैं, व्रत रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और रात भर जागरण भी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा और मंत्र जाप करने से भगवान शिव की कृपा प्रबल होती है और जीवन की परेशानियों में राहत मिलती है। महाशिवरात्रि को भगवान शिव की वह रात माना जाता है जब उन्होंने शिवलिंग रूप में अपना दिव्य प्रकाश फैलाया। इसे शिव-पार्वती के वैवाहिक मिलन का प्रतीक भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विव...