नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Mahashivratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 की शाम से शुरू होकर 16 फरवरी तक रहेगी। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा और जागरण रात में किए जाते हैं, इसलिए इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 की रात को ही मनाई जाएगी। मतलब, व्रत रखने और रात की विशेष पूजा करने की सही तारीख 15 फरवरी 2026 है। इस दिन भगवान शिव की खास पूजा होती है और भक्त विशेष रूप से अभिषेक करते हैं। ज्यादातर मान्यताओं के अनुसार शिव जी की पूजा निशीथ काल यानी आधी रात के आसपास करना सबसे शुभ माना जाता है।महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है?- 1. शिवलिंग के प्रकट होने की मान्यता धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात भगवान शिव एक तेजस्वी शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.