नई दिल्ली, जनवरी 27 -- Mahashivratri 2025 Date : महाशिवरात्रि का दिन देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष दिन माना जाता है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी को बेहद शुभ योगों में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती संग विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन सच्चे श्रद्धाभाव से शिव-गौरी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन शिवलिंग की पूजा और रुद्राभिषेक करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है और भक्तों का महादेव का आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट...महाशिवरात्रि कब है? द्रिक पंचांग के अनुसार, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.