नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में हर साल महाशिवरात्रि के पर्व को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त शिवजी की भक्ति में डूबे नजर आते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि का दिन शिव से शक्ति के मिलन का दिन होता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसलिए शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं को लंबी भीड़ उमड़ती है। इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना और शिव-गौरी की विधिवत पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की प...