नई दिल्ली, फरवरी 24 -- इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन व श्रद्धा से व्रत रखते हैं। वहीं लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए अलग-अलग मंदिरों में जाते हैं। भगवान शिव के कई मंदिरों में से एक ओंकारेश्वर  मंदिर है। यहां पर भगवान शिव नर्मदा नदी के किनारे ॐ के आकार वाली पहाड़ पर विराजमान हैं। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं। जिसमें सबसे बड़ी मान्यता ये है कि भगवान भोलेनाथ तीनों लोक का भ्रमण करके रोजाना इसी मंदिर में रात को सोने के लिए आते हैं।  महाशिवरात्रि पर कर आएं दर्शन

महाशिवरात्रि के दिन पर भगवान शिव की आराधना करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए दर्शन क...