नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Mahashivratri Puja Saman List: महाशिवरात्रि का पर्व शिवभक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। इस दिन लोग भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह का उत्सव मनाते हैं। इस खास मौके पर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भाव के साथ व्रत रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। हिंदू धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इसे हर साल फाल्गुन मास में आने वाले कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाते हैं। कुंवारी कन्याओं के लिए महाशिवरात्रि का दिन किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि मनचाहे वर की कामना में ये लोग व्रत रखते हैं। इस खास दिन पर चार प्रहर की पूजा का प्रवधान है। वहीं देश के हर एक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। कुछ लोग घर पर रहकर भी पूजा-अर्चना करते हैं। आप चाहें मंदिर जाएं या फिर घर पर रहकर ही पूजा करें लेकिन ...