नई दिल्ली, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को पूरे पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल फाल्गुल माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है। यह शिव भक्तों के लिए महादेव की कृपा प्राप्त करने और अपनी मनोकामनाएं पूरी कराने का शुभ व पवित्र दिन होता है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा है। साथ ही लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग चीजें अर्पित करते हैं। कहा जाता है कि अगर इस दिन सच्चे मन और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाए, वो मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मान्यतानुसार इस दिन भगवान शिव की पूजा में कुछ पवित्र चीजें अर्पित की जाएं, तो वो महादेव हर मनोकामनाएं पूरी करते हैं। चलिए ऐसे ही 8 पवित्र चीजों के बारे में जानते हैं। बेलपत्रभगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय माना जाता है...