नई दिल्ली, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 15 फरवरी 2025 को मनाया जाता है। इस दिन महाशिवरात्रि दुनिया भर के शिवभक्तों के लिए पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन भक्त अपने भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह उपाय करते हैं। इस दिन व्रत का भी विधान है। मान्यता है कि अगर महाशिवरात्रि के दिन व्रत के नियमों का पालन करते हैं, तो कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। वहीं, कुछ लोग पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे, जिन्हें नियम जानना बेहद जरूरी होता है। चलिए जानते हैं कि महाशिवरात्रि व्रत के नियम क्या हैं और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। व्रत के प्रकारमान्यतानुसार महाशिवरात्रि पर ही महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन व्रत रखने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती ह...