नई दिल्ली, फरवरी 20 -- फाल्गुन मास की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी बुधवार को मनाया जाएगा।आपको बता दें कि चतुर्दशी तिथि का मान 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 बजे से 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस दिन जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक व पूजन समस्त भक्तों के लिए अत्यंत शुभ फल देने व कल्याण करने वाला होगा। कहते हैं कि भगवान शिव रुद्राभिषेक से प्रसन्न होते हैं। आपको बता दें कि रुद्राभिषेक करने से सभी ग्रहों के कारण आने वाली समस्याएं पहले से नष्ट हो जाती हैं। ग्रहों के कारण अगर आपर बड़ी विपत्ति आ ग ईहो और आप बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, तो आप रुद्राभिषेक कर अपनी मनोकामना भगवान शिव से मांग सकते हैं। रुद्राभिषेक किस समय कराएं, इसके लिए समय के बारे में किसी योग्य पंडित से ज...