नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Magh Purnima: इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक नजरिए से यह तिथि काफी खास मानी जाती है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बना रहा है। ज्योतिष के मुताबिक, माघ पूर्णिमा के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों का असर कुछ राशियों के जीवन पर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। मान्यता है कि इन योगों के प्रभाव से लोगों की परेशानियां कम होंगी और भाग्य के नए रास्ते खुलेंगे। खासतौर पर चार राशियों के लिए यह दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा का दिन काफी शुभ रह सकता है। लंबे समय से की जा रही मेहनत अब रंग ला सकती है। नौकरी और कारोबार...