नई दिल्ली, जनवरी 24 -- Tulsi Puja Niyam: सनातन धर्म में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जिस घर में नियमित रूप से हर दिन तुलसी की पूजा की जाती है, वहां नेगेटिव एनर्जी की एंट्री नहीं हो पाती है और सुख-शांति बनी रहती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार हर महीने तुलसी पूजा से जुड़े कुछ नियम अलग-अलग होते हैं। माघ माह में तुलसी पूजा के दौरान खास सावधानियां बरतनी चाहिए। माघ महीने में तुलसी के पौधे पर कुछ विशेष चीजों पर वर्जित माना जाता है। मान्यता के हिसाब से ऐसा करने से पूजा का फल कम हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मान्यता के हिसाब से तुलसी के पौधे पर इस महीने क्या-क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?तुलसी के पौधे पर ना अर्पित करें ये चीजें 1. माघ के महीने में सूर्यास्त के बाद तुलसी को जल नहीं देना चाहिए। मान्यता के हिसाब से इस वक्त तुलस...