नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Magadh Election Result Live: मगध क्षेत्र में एनडीए बड़ी जीत की ओर है। वहीं मोकाना सीट पर बाहुबली अनंत सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। मगध क्षेत्र के सभी 8 जिलों की 49 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो रही है। मगध क्षेत्र में ही मोकामा और बख्तियरपुर सीटें भी हैं जो कि हॉट सीट बनी हुई थीं। मोकामा सीट पर जंग बाहुबली अनंत सिंह और आरजेडी की वीणा देवी के बीच थी। हाल ही में अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हो गए थे। उन्होंने जेल से ही जीत दर्ज की है। इसके अलावा नालंदा सीट से HAM चीफ जीतनराम मांझी चुनावी मैदान में हैं। इसमें पटना के अलावा गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, नालंदा और शेखपुरा विधानसभा सीटें शामिल हैं।ॉ दोपहर 2: 30 बजे - Magadh Chunav Result 2025 - मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह जीत गए हैं। व...