नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Maalik Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की एक्शन ड्रामा मूवी 'मालिक' ने 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। डायरेक्टर पुलकित की 'मालिक' की कहानी ने फैंस का दिल जीत लिया है। मूवी में राजकुमार ने अपने उसी दबंग अंदाज में वापसी की, जिसके लिए फैंस उन्हें पसंद करते हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शुरुआत में अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन 'सैयारा' के रिलीज के बाद अब ये फिल्म ठंडी पड़ती नजर आ रही है। रिलीज के महज 9 दिनों में ही 'मालिक' की कमाई लाखों में सिमटती नजर आ रही है। ऐसे में अब 'मालिक' के शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं क्या रहा हाल?खत्म हुआ 'मालिक' का गेम राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' के सामने अब अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' मुसीबत बनकर खड़ी है। इस फिल्म ने रा...