नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- इस साल का चंद्र ग्रहण भारत के अलावा दुनियाभर में देखा जा रहा है। लंदन से लेकर बैंकॉक, सिडनी में यह ग्रहण देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का इंतजार दुनियाभर के खगोलशास्त्री कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा मौका अब कुछ सालों बाद मिलेगा। आज रात का चंद्र ग्रहण एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। वर्ल्ड के 85% लोग इसे देख पाएंगे। सिंगापुर से लेकर लंदन तक इसे देखने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सूर्य ग्रहण को देखना सेफ नहीं, लेकिन चंद्रग्रहण को आप बिना चश्मे के देख सकतेहैं। भारत के अलावा, ब्लड मून यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य कई देशों में भी दिखाई देगा। दुनिया भर में कहां दिखेगा लंदन, पेरिस, केप टाउन: शाम 7:30 बजे से रात 8:52 बजे तक (7 सितंबर) इस्तांबुल, काहिरा, नैरोबी: रात 8:30 बजे...