नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Chandra Grahan Mantra: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने वाला है। साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण पर राहु और चंद्रमा मिलकर ग्रहण योग का निर्माण कर रहे हैं। चंद्र ग्रहण एक अशुभ घटना है, जिसका प्रभाव नकारात्मक रहता है। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान इष्ट देवी-देवताओं के नाम व कुछ मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और कार्यों की अड़चनें समाप्त होती हैं। जानें चंद्र ग्रहण के समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।चंद्र ग्रहण के समय करें इन मंत्रों का जाप: 1. चंद्रग्रहण के दौरान भगवान शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्...