लखनऊ, जनवरी 30 -- पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फीली हवा ने तापमान गिराना शुरू कर दिया है। सुबह गलन-कंपकंपी के साथ हुई। न्यूनतम तापमान बुधवार को 14 डिग्री के ऊपर था वह, 11.2 पर आ गया। गुरुवार को साथ ही आठ बजे तक हल्का कोहरा बना रहा फिर धूप निकल आई। बावजूद इसके गलन कम नहीं हुई। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम, 20.9 दर्ज किया गया। इसकी वजह यह है कि पिछले चार-पांच दिनों के दौरान पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। उत्तर पश्चिमी हवा उस ओर से ही हो कर आ रही है। इससे गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। पारे में गिरावट का सिलसिला इस माह के अंत तक चलेगा। साथ ही बारिश के बाद निकल रही धूप के कारण सुबह-शाम कोहरे की स्थिति भी रह सकती है। लखनऊ में गुरुवार को दिन मे...