लखनऊ, फरवरी 15 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में फरवरी के दूसरे सप्ताह के पहले दिन मौसम बेहद तल्ख रहा। हालांकि सुबह से हवाएं कमान संभालें रहीं। पर, दिन में खिली धूप ने चैत्र महीने सा एहसास कराया। अधिकतम तापमान 25-26 तक पहुंचा तो न्यूनतम 13.5 डिग्री तक भी दर्ज किया गया। रात में भी हल्की सर्दी महसूस हुई। शनिवार सुबह 6 बजे के बाद सूर्योदय हुआ। इसके बाद लगातार मौसम तीखा होता गया। हालांकि 8 से 10 किमी रफ्तार से चल रही हवाओं ने कुछ देर परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। दिनभर धूप के साथ ही पारा तेजी से बढ़ता रहेगा। वहीं शाम होते ही एक बार फिर हवाओं में ठंडक महसूस होगी। शनिवार की ही तरह रविवार को भी शाम होते ही मौसम में ठंडक-गर्माहट महसूस होगी। यहां तक की कई इलाकों में देर रात अधिक सर्दी महसूस होगी। हालांकि मौसम विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.