लखनऊ, फरवरी 14 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठंड बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के वक्त लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, रविवार और अगले सप्ताह की शुरुआत में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। आज रात मौसम साफ और सूखा रहेगा। शनिवार को भरपूर धूप खिलने की संभावना है और तापमान औसत से काफी ऊपर 26 से 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगले दो दिन बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं से ठंड का अहसास रहेगा। शनिवार से सोमवार तक शुष्क मौसम और औसत से अधिक तापमान बना रहे...