नई दिल्ली, मार्च 24 -- लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत का सोमवार को बल्ला खामोश रहा। वह आईपीएल 2025 में पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। उन्हें स्पिनर कुलदीप यादव ने 14वें ओवर में फाफ डुप्लेसी के हाथों लपकवाया। पंत को जैसे ही 'जीरो का जख्म' मिला तो एक अजीब संयोग देखने को मिला। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें एलएसीजी ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत ने एलएसजी के कप्तान के रूप में केएल राहुल को रिप्लेस किया, जो अब डीसी का हिस्सा हैं।राहुल संग 3 साल पहले हुआ था ऐसा राहुल एलएसजी से पहले पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान थे। वह पंजाब का कप्तान रहते हुए कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। हालांकि, राहुल ने जब पहली बार एलएसजी की कप्तानी की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.