पटना, मार्च 21 -- पहले चरण के चुनाव में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) की अग्निपरीक्षा है। पार्टी संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, पार्टी के चारों विधायकों का क्षेत्र भी इन्हीं संसदीय सीटों के अंतर्गत आता है। हम विधायकों की चुनौती अपने-अपने क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवारों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री को जीत दिलाने की होगी। हम ने अपनी इकलौती सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में उनके साथ भाजपा, जदयू और रालोमो खड़ा है। उन्हें महागठबंधन उम्मीदवार आरजेडी के कुमार सर्वजीत से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।  जीतन राम मांझी तीसरी बार किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में जीतन राम मांझी महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे, ...