लखनऊ, अगस्त 25 -- अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लौटने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को पहली बार अपने शहर लखनऊ आए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट से सुबह चौधरीचरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनके स्कूल सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) की ओर से स्वागत किया गया। उनका स्वागत बच्चों के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया। उनके स्वागत के लिए नगर निगम ने तोरण द्वार सजाए हैं। शाम को मुख्यमंत्री की तरफ से लोक भवन में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंचेंगी। खुली थार एसयूवी पर सवार होकर शुभांशु कारों के काफिले के साथ रवाना होंगे। जगह-जगह उन पर फूल बरसाए जाएंगे। उनके सम्मान में जी-20 चौराहे से रोड शो का आयोजन किया जाएगा। भाजपा महानगर कमेटी ने भी कई स्थानों पर स्वागत की तैयारी की है। सीएमएस गोमती नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.