नई दिल्ली, जनवरी 1 -- Love Horoscope 2026, सिंह राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए 2026 प्रेम के मामले में गहराई सिखाने वाला साल है। यह साल दिखावे या हल्के रिश्तों का नहीं है, बल्कि भावनाओं को समझने और संभालने का है। 21 मई तक गुरु आपकी कुंडली के 11वें भाव में रहेंगे, जिससे दोस्ती, सोशल सर्कल या किसी साझा मकसद के जरिए प्यार की शुरुआत हो सकती है। कई मामलों में रिश्ता पहले दोस्ती की तरह शुरू होगा और धीरे-धीरे गहरा होगा। 21 मई के बाद गुरु 12वें भाव में चले जाएंगे, जिससे प्रेम जीवन थोड़ा निजी और भावनात्मक हो जाएगा। इस दौरान आप अपने रिश्ते को ज़्यादा लोगों से साझा नहीं करना चाहेंगे। वहीं शनि पूरे साल आठवें भाव में रहेंगे, जो रिश्तों में गहराई तो लाएंगे, लेकिन साथ ही भरोसे, असुरक्षा और भावनात्मक डर भी सामने ला सकते हैं। 2026 आपको सिखाएगा कि प्यार म...