मधुबनी, नवम्बर 14 -- Laukaha Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मधुबनी जिले की लौकहा सीट पर मतगणना में एनडीए से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सतीश कुमार साह 4829 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी भारत भूषण मंडल पीछे हैं। लौकहा सीट से कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी की कैंडिडेट रेणु यादव और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जिला परिषद सदस्य राम लखन यादव कितने वोट हासिल करते हैं, इस पर भी नजरें टिकी हुई हैं। कुल 30 राउंड की मतगणना होनी है। लौकहा विधानसभा सीट की मतगणना के सभी अपडेट्स यहां देखें- दोपहर 02.10 बजे Laukaha Chunav Result 2025: लौकहा विधानसभा सीट पर 15 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हुई, देखें किसे कितने मत मिले-सतीश साह JDU- 53068 वोटभारत भूषण RJD- 48239 वोटरामलख...