नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- December Supermoon 2025: खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए आज (4 दिसंबर, 2025) की रात बेहद खास होने वाली है। आसमान में आज साल 2025 का अंतिम और सबसे भव्य 'सुपरमून' दिखाई देगा। यह वह अद्भुत मौका है जब हमारा चांद अपनी सामान्य पूर्णिमा की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा और शानदार नजर आएगा। अगर आप इस साल चांद का सबसे खूबसूरत रूप देखना चाहते हैं, तो आज रात सूर्यास्त के बाद आसमान पर नजर रखना न भूलें। इस खगोलीय घटना को आंखों से देखना एक अविस्मरणीय अनुभव हो सकता है।क्या होता है सुपरमून? सुपरमून तब होता है जब चांद दो महत्वपूर्ण स्थितियों में एक साथ होता है। जब चांद पूरी तरह से गोल और प्रकाशित होता है और वह बिंदु है जब चंद्रमा अपनी अंडाकार कक्षा में घूमते हुए पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाता है। जब पूर्णिमा और उपभू की स्थिति एक साथ आती ह...