लखीसराय, नवम्बर 14 -- Lakhisarai Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार की हॉट सीटों में एक लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। कुल वोटिंग 63.46% हुई। डिप्टी सीएम और भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा का ये गढ़ रहा है। चौथी बार वे एनडीए कैंडिडेट के तौर पर चुनावी मैदान में है। उनका मुकाबला कांग्रेस के अमरेश कुमार और जन सुराज के सूरज कुमार से है। 2020 के चुनाव में विजय सिन्हा को 74212 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के अमरीश कुमार को 63729 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय सुजीत कुमार रहे थे। जिन्हें 11570 मत मिले थे। वोटिंग के दिन लखीसराय में विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला हुआ था। उपमुख्यमंत्री ने इसका आरोप राजद पर लगाया था। उनकी गाड़ी पर कीचड़ और चप्पलें फेंकी गईं थी। इसके बार राजद के एमएलसी अजय सिंह से भी उनकी कहासुनी और बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.