मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Kurhani Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट की काउंटिंग आज है। यहां नीतीश सरकार के मंत्री केदार गुप्ता की प्रतिष्ठा दांव पर है। हार जीत की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट केदार गुप्ता और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुनील कुमार सुमन उर्फ बबलू कुशवाहा के बीच है। बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है। 6 नवम्बर को पहले चरण में कुढ़नी में मतदान हुआ। कुल मिलाकर 75.63 प्रतिशत बंपर वोटिंग हुई। केदार गुप्ता ने मुखिया से मंत्री बनने तक का सफर तय किया। बबलू कुशवाहा पूर्व मंत्री बसावन भगत के दामाद हैं। कुढ़नी का इलेक्शन रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं। केदार प्रसाद गुप्ता ने कुढ़नी में 2022 में हुए दिलचस्प उपचुनाव में जीत हासिल किया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.