नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी KTM ने अपने कई सारे मॉडल के लिए रिकॉल जारी किया है। दरअसल, कंपनी ने मोटरसाइकिल के साइड स्टैंड असेंबली में संभावित समस्या के कारण अपनी 390 रेंज के कुछ मॉडलों के लिए ग्लोबल सेफ्टी रिकॉल का एलान किया है। यह रिकॉल मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में बेची जाने वाली KTM 390 Adventure X, 390 Adventure R, 390 Enduro R और 390 SMC R मोटरसाइकिलों पर लागू होता है, जिनमें फोर्ज्ड साइड स्टैंड लगा होता है। कंपनी के मुताबिक, खास राइडिंग कंडीशन में इंजन वाइब्रेशन से साइड-स्टैंड स्प्रिंग खराब हो सकती है, जिससे स्टैंड अनजाने में हिल सकता है और मोटरसाइकिल के चलने में दिक्कत आ सकती है। KTM ने कहा है कि प्रभावित मोटरसाइकिलों के ओनर्स से सीधे संपर्क किया जाएगा और उन्हें ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाने ...