नई दिल्ली, फरवरी 10 -- KTM फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी की नई बाइक- KTM 790 Duke मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने वाली है। कंपनी इस बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसके स्पाई फोटो भी लीक हुए हैं। अपकमिंग KTM बाइक के स्पाई फोटो को Motobob ने शेयर किया है। फोटो में यह बाइक काफी स्टाइलिश और अग्रेसिव लग रही है, जो बाइकर्स को काफी पसंद आने वाला है। आइए जानते हैं 2026 KTM Duke 790 में क्या कुछ खास रहने वाला है। पहली नजर में यह बाइक आपको ड्यूक जैसी लगेगी। यह अच्छा भी है क्योंकि इसी लुक ने बाइक को ग्लोबल पहचान दिलाई है।पहले से ज्यादा शार्प और अग्रेसिव एलईडी हेडलाइट जो बड़े बदलाव आपका ध्यान खीचेंगे, उनमें पहले से ज्यादा शार्प और अग्रेसिव एलईडी हेडलाइट डिजाइन है, जो इसके फ्रंट लुक को बेहद शानदार बनाता है। इसको देख कर ऐसा लग रहा है ...