नई दिल्ली, फरवरी 9 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि तुलसी की समझदारी और सूझबूझ के चलते मिहिर की जान बच जाएगी। हॉस्पिटल में जब तुलसी अपने पति मिहिर के पास बैठी होगी तो होश में आते ही मिहिर सबसे पहले तुलसी का ही नाम लेगा। लेकिन वहां पर नोयोनिका भी मौजूद होगी और उसे यह बात बहुत खटकेगी। मिहिर होश में आने पर कहेगा, 'शुक्र है कि तुलसी मुझे वक्त पर लेकर आ गई और अकेला नहीं फील होने दिया।'मिहिर से मिलने आएगा बेटा गौतम मिहिर के साथ में तुलसी का रुमाल भी होगा जिस पर तुलसी का ध्यान जाएगा। हॉस्पिटल के इस प्राइवेट वार्ड में हालात काफी अजीब होंगे, क्योंकि तुलसी जहां मिहिर से दूर सोफा पर बैठी होगी, वहीं नोयोनिका उसके काफी करीब होगी और लगातार उसका ख्याल रखने का दिखावा कर रही हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.